Uttar Pradesh: गोरखपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, FIR दर्ज

यूपी के गोरखपुर में दुष्कर्म के प्रयासका मामला सामने आया है। घटना से शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वाराणसी की एक 25 वर्षीय डीएलएड छात्रा ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख ईश्वर चंद जायसवाल पर रेप की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का दूर का नाना लगता है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 November 2025, 1:11 AM IST

Gorakhpur:  शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वाराणसी की एक 25 वर्षीय डीएलएड छात्रा ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख ईश्वर चंद जायसवाल पर रेप की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का दूर का नाना लगता है। छात्रा के मुताबिक, झांसा देकर एडमिशन कराने के बाद 28 अक्टूबर को होटल के कमरे में बंद कर पिस्टल कनपटी पर सटाकर उसने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। देवर-देवरानी के पहुंचने पर अर्धनग्न हालत में धमकी देकर फरार हो गया। कैंट थाने में बुधवार को FIR दर्ज हो गई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

घटना कुछ महीने पहले की हैं। पीड़िता वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोते हुए बताया, "मेरे पति के दूर के रिश्तेदार गोरखपुर के गोलघर इलाके में रहते हैं। वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं और एक डिग्री कॉलेज के प्रबंधक भी। रिश्ते में वे मेरे पति के दूर के नाना लगते हैं। एक विवाह समारोह में वाराणसी आए थे। वहां मेरे पति, ससुरालवालों से मुलाकात हुई। उन्होंने अपना कॉलेज बताया और करियर की सलाह दी। उन्होंने कहा डीएलएड कोर्स में दाखिला लो, अच्छे नंबरों से पास करवाऊंगा और नौकरी भी लगवा दूंगा।

परिवार की सहमति से पीड़िता और उसकी देवरानी ने आरोपी के कॉलेज में एडमिशन लिया। 25 अक्टूबर को पहला सेमेस्टर का पेपर देने गोरखपुर पहुंचीं। देवर-देवरानी के साथ एक होटल में ठहरीं। पता चलते ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने होटल बदलवाया और अपनी होटल में रुकवाया।

गोरखपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

छात्रा ने बताया कि 28 अक्टूबर को वह खुद कमरे में आए। अंदर से लॉक कर दिया। नीयत खराब लगी तो देवर को इमरजेंसी मैसेज भेजा। तभी उन्होंने कपड़े उतार दिए और न्यूड होकर खड़े हो गए। बोले- नौकरी लगवा दूंगा, जो कहता हूं करो। मैंने कहा कि नाना, बाहर जाओ, वरना शोर मचाऊंगी।"

विरोध पर आरोपी भड़क उठा। धमकी दी कि गोरखपुर में कोई नहीं सुनेगा। बचकर नहीं जा पाओगे।  जबरन कपड़े उतारने लगा, जोर से पकड़ लिया। पिस्टल निकाल कनपटी पर सटा दी। चीखा, "जो कह रहा हूं, करो वरना गोली मार दूंगा। इसी बीच देवर-देवरानी मैसेज देख दौड़े और दरवाजा पीटने लगे। पीड़िता ने छुड़ाकर दरवाजा खोला। आरोपी अर्धनग्न अवस्था में धमकी देकर भाग निकला।

गोरखपुर में पुलिस की सफलता, जमीन विवाद में मारपीट करने वाले चार आरोपियों की गिरफ्तारी; पढ़ें पूरी खबर

3 नवंबर को पीड़िता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामला उजागर किया। उसने रोते हुए कहा कि आरोपी ने रिश्ते का फायदा उठाया। नौकरी का लालच देकर फंसाया।" पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। आरोपी गोलघर के बाल विहार तिराहे का रहने वाला है। टीम जांच में जुटी है। CCTV से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। जांच में तेजी लाई जा रही है।

समाज में रिश्तों की पवित्रता पर सवाल उठ रहे हैं। क्या पूर्व प्रमुख की पहुंच जांच को प्रभावित करेगी? पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है। मामला गरमाता जा रहा है, पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 6 November 2025, 1:11 AM IST