दीपावली से पहले खाद्य विभाग अलर्ट, भाटपाररानी में दुकानों पर छापेमारी

दीपावली के त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को जिले में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दूध और मिठाइयों की दुकानों की जांच कर कुल छह नमूने संग्रहित किए गए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 October 2026, 6:26 PM IST

देवरिया: दीपावली के त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को जिले में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दूध और मिठाइयों की दुकानों की जांच कर कुल छह नमूने संग्रहित किए गए। वहीं, खाद्य सुरक्षा मानकों और साफ-सफाई में कमी मिलने पर पथरदेवा के एक मिठाई प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई।

दूध लेकर जनपद  में आने वाले वाहनों की जांच

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य-II हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि सुबह बाहर से दूध लेकर जनपद में आने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान दूध के दो नमूने लिए गए।

सरदार पटेल जयंती पर आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी, बच्चों और पुलिसकर्मियों ने लगाई एकता की दौड़

नोटिस जारी करने की कार्रवाई

इसके बाद भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने प्रमुख मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की और मिठाइयों के चार नमूने संग्रहित किए। पथरदेवा के केडी चौराहा स्थित नंद बाबा स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने और साफ-सफाई में कमी मिलने पर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।

मिलावट से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक

उधर, रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वाहन के माध्यम से खाद्य कारोबारियों और उपभोक्ताओं को मिलावट की पहचान तथा उससे बचाव के तरीके बताए गए। मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच कर लोगों को मिलावट से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। यहां मिठाई की दुकानों से छेना मिठाई और बेसन के लड्डू के नमूने भी संग्रहित किए गए।

सरदार पटेल जयंती पर आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी, बच्चों और पुलिसकर्मियों ने लगाई एकता की दौड़

विभाग के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया कि दीपावली तक मिलावटखोरी के खिलाफ छापेमारी और जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

Location :  देवरिया

Published :  31 October 2026, 6:26 PM IST