
जांच करते अधिकारी
Maharajganj: महराजगंज के कोल्हुई कस्बे के एक गल्ला कारोबारी के प्रतिष्ठान पर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई संयुक्त जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को एसडीएम शैलेन्द्र गौतम के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक ईशान प्रताप सिंह, मंडी सचिव दीपक कुमार तथा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय कुमार साहनी की टीम ने कस्बे के गल्ला कारोबारी राज ट्रेडर्स के यहां छापेमारी कर अभिलेखों एवं खाद्यान्न के भंडारण की जांच की थी। जांच के दौरान अधिकारियों को कई कमियां और अनियमितताएं मिली थीं।
Maharajganj: जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर दबंगों ने युवक को पीटा; वीडियो वायरल
1578 कुंतल गेंहू के सापेक्ष 96 कुंतल मौजूद था।375 कुंतल चावल पाया गया जो कि मंडी पोर्टल पर जीरो था। वही धान 340 कुंतल के जगह शून्य पाया गया। खाद्य विभाग की टीम ने जांच पड़ताल पाया कि जो चावल मौजूद है उसमें एफआरके मिक्स है जो सरकारी गल्ले की दुकानों पर मिलता है। जांच के लिए नमूना कलेक्ट किया। इसके बाद मौके से आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही संबंधित अभिलेखों को अपने कब्जे में लेकर विस्तृत परीक्षण शुरू कर दिया था।
जांच में सामने आई खामियों के आधार पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर संबंधित कारोबारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी का कहना है कि खाद्यान्न से जुड़े कारोबार में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज करने के लिए कोल्हुई थाने पर तहरीर दिया गया है।
Location : Maharajganj
Published : 9 June 2026, 8:15 PM IST
Topics : DN Follow Up inspection Maharajganj SDM Raid UP News