नोएडा एयरपोर्ट पर आज से शुरू होंगी उड़ानें, जमीन देने वाले किसान जाएंगे लखनऊ, डाइनामाइट न्यूज पर देखें पूरा अपडेट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज पहली फ्लाइट उड़ान भरने जा रही है। जेवर एयरपोर्ट के इस ऐतिहासिक पल में जमीन देने वाले 172 किसान भी शामिल होंगे, जो लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। दशकों पुराने सपने के साकार होने के साथ उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 15 June 2026, 7:16 AM IST

Noida Desk: आज का दिन केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के इतिहास में लिखा जाएगा। गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी। वो सपना आज पूरा होने जा रहा है, जिसका काफी दशकों से लोगों को इंतजार था।

पहली फ्लाइट किसानों के नाम

आज पहली फ्लाइट नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होगी। इस विमान में 172 किसान होंगे, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। ये किसान वो हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन सरकार को दी।

होने वाला है इंतजार खत्म: नोएडा एयरपोर्ट पर लैंड हुआ AAI का हवाई जहाज, कल से होगी कमर्शियल उड़ान शुरू

उत्तर प्रदेश को मिलेगी विकास की नई रफ्तार

नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश के एविएशन सेक्टर को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। इससे दिल्ली-एनसीआर पर हवाई यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है। साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में निवेश बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जेवर क्षेत्र में पहले से ही कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यहां उद्योग, व्यापार और पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों को भी फायदा मिल सकता है।

Location :  Noida

Published :  15 June 2026, 7:16 AM IST