
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
Firozabad: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में होटल के कमरे में युवती की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान युवती के प्रेमी राहुल उर्फ नितिन यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात से जुड़ी कई अहम बातें बताईं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में सहयोग करने का आरोपित उसका साथी अभिषेक अभी फरार है।
मामला 26 अगस्त का बताया जा रहा है। 21 वर्षीय युवती गुरुग्राम से अपने गांव फिरोजाबाद के नसीरपुर लौट रही थी। युवती बीएससी बायो और नर्सिंग का सर्टिफिकेट कोर्स कर चुकी थी और गुरुग्राम में ब्लिंकिट कंपनी में नौकरी करती थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल और युवती पहले एक साथ पढ़ चुके थे। राहुल ने अपने जन्मदिन के बहाने युवती को मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि युवती को घर जाने से रोककर वह अपने साथी अभिषेक की मदद से मईयामई स्थित एक होटल में ले गया। अभिषेक को होटल के बाहर निगरानी के लिए बैठा दिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती करने और बाद में दोबारा ऐसा प्रयास करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, विरोध करने पर राहुल ने युवती के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
सड़क पर दौड़ती लग्जरी कारों का बड़ा सीक्रेट: आखिर क्यों कारों में दिए जाते हैं नकली साइलेंसर?
रात करीब तीन बजे राहुल और अभिषेक युवती को बाइक से शिकोहाबाद मंडी के पास एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान डायल-112 पुलिस टीम को देखकर अभिषेक मौके से फरार हो गया।
मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। फरार अभिषेक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया है।
पुलिस के अनुसार, युवती की शिकोहाबाद निवासी सहेली और उस निजी अस्पताल के कर्मचारियों के बयान भी जांच का हिस्सा बनाए जा रहे हैं। युवती ने गांव जाने से पहले अपना बैग अपनी सहेली के घर रखा था। पुलिस को शुरुआती सुराग इसी माध्यम से मिले।
खरगे के मंच का शुद्धिकरण… राहुल गांधी ने खोला मोर्चा, BJP-RSS पर लगाया बड़ा आरोप, FIR की मांग
इंस्पेक्टर अनुज राणा के अनुसार, मामले में वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Firozabad
Published : 29 August 2026, 2:52 PM IST
Topics : crime news Firozabad uttar pradesh