लुधियाना में मजदूरी कर रहे पिता, इधर फतेहपुर में लापता बेटा, पुलिस के हाथ खाली

फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा का छात्र वेदप्रकाश प्रजापति रहस्यमय हालात में लापता हो गया है। 48 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार सदमे में है और पूरे गांव में डर का माहौल है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

Fatehpur: फतेहपुर जिले में एक नाबालिग छात्र के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला 48 घंटे से ज्यादा पुराना हो चुका है। पुलिस छात्र का कोई ठोस सुराग नहीं लगा सकी है। घर से स्कूल जाने के लिए निकला 10वीं कक्षा का छात्र अचानक कहां गायब हो गया। यह सवाल परिवार और पूरे गांव को परेशान कर रहा है। हर गुजरते घंटे के साथ उनकी चिंता और बढ़ती जा रही है।

धाता थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला

यह मामला धाता थाना क्षेत्र के मानपुर सिहारीपट्टी पोस्ट बरयेपुर गांव का है। पवन कुमार प्रजापति का 16 साल बेटा वेदप्रकाश प्रजापति 22 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे घर से निकला था। परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह निकला था। दिन ढलने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा। परिवार की चिंता बढ़ गई। पहले रिश्तेदारों और आसपास तलाश की गई। कहीं कोई जानकारी नहीं मिली।

Fatehpur Road Accident: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, कार चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

वेदप्रकाश कक्षा 10 का छात्र है। उसके पिता पवन कुमार प्रजापति रोजी-रोटी के सिलसिले में लुधियाना में एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। बेटे के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार पूरी तरह टूट गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम जैसा माहौल बना हुआ है। उसके बाबा राम बहोरी प्रजापति और चाचा संजय प्रजापति ने धाता थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस की तलाश जारी

वेदप्रकाश सफेद शर्ट, काली पैंट और भूरे रंग की लोई पहने हुए था। बावजूद इसके 48 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। यही बात परिजनों की बेचैनी को और बढ़ा रही है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। सभी जगहों पर खोजबीन की जा रही है।

Fatehpur: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत, गांव में पसरा मातम

गांव में दहशत

छात्र के लापता होने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग डरे हुए हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी वेदप्रकाश के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत धाता थाना या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित करें। जिससे छात्र को सुरक्षित बरामद किया जा सके।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 24 December 2025, 1:31 PM IST