
मेरठ में सनसनीखेज वारदात (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Meerut: यूपी के मेरठ से दिल दहलाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आयी है। एक पिता अपनी बेटी के शव के साथ चार महीने तक बैठा रहा। शव मिटाने के लिए परफ्यूम डालकर बदबू मिटाता रहा।
जानकारी के अनुसार मृतक टीचर थी, उसके साथ रहने की जिद में पिता उससे अलग नहीं होना चाहता था। वह लाश की बदबू छिपाने के लिए उस पर परफ्यूम स्प्रे करता रहा। लड़की की पूरी बॉडी कंकाल बन चुकी थी, सिर्फ पैर ही बचा था।
मूलरूप से बंगाल के रहने वाले उदय भानु बिस्वास (76) काशी में शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। वह 2010 में रिटायर हुए थे। उनकी पत्नी शर्मिष्ठा (59) की 13 साल पहले मौत हो चुकी थी। सदर के तेली मोहल्ले में पतली सी गली में खुद का छोटा-सा 2 कमरों का मकान है। जिसमें वह अपनी बेटी प्रियंका बिस्वास (35) के साथ रहते थे।
जानकारी के अनुसार पड़ोस में कुछ रिश्तेदार रहते थे लेकिन उदय भानु किसी से न मिलते थे और न ही बेटी को मिलने देते थे। 1 दिसंबर 2025 को प्रियंका की बीमारी की वजह से मौत हो गई। अगले 5 दिन तक उदय भानु शव के साथ घर में ही रहे। दुर्गंध छिपाने के लिए परफ्यूम डालते रहे। फिर घर में कूड़ा भरकर शव अंदर ही छोड़ दिया और देहरादून निकल लिए।
रिश्तेदारों ने फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह देहरादून में है। कुछ दिन पहले ही वापस लौटा, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगने दी। इस बीच, शुक्रवार देर शाम कुछ रिश्तेदार उदय भानु के घर पहुंचे। रिश्तेदारों ने घर में जैसे ही एंट्री की तो वहां उठ रही दुर्गंध से सभी दूर भाग खड़े हुए। अंदर जाकर देखा तो एक कमरे में सड़ा हुआ युवती का शव मिला।
रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि प्रियंका की मौत का पिता उदय भानु ने किसी को पता नहीं चलने दिया। बेटी के शव को घर के अंदर ही रखा। रिश्तेदार जब अंदर पहुंचे तो देखा कि युवती का शव कंकाल में बदला हुआ है। केवल पैर ही दिखाई दे रहा है।
उदय भानु ने पुलिस को बताया कि प्रियंका को काला पीलिया हो गया था। वह उसकी झाड़-फूंक कराते थे, लेकिन सेहत नहीं सुधरी और उसकी मौत हो गई। 2 महीने तक वह उसके साथ रहे। इसके बाद वह देहरादून चले गए। देहरादून से कुछ समय पहले ही वापस आए थे। उस वक्त भी प्रियंका का शव आधे से ज्यादा सड़ चुका था।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि भानु बिस्वास घर के अंदर ही रह रहा था। वह दुर्गंध को छिपाए रखने के लिए परफ्यूम का यूज करता था। उसके घर से परफ्यूम की काफी बोतलें भी मिली हैं। पुलिस ने उदय भानु से पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लेकर सदर बाजार थाने भेज दिया।
Location : Meerut
Published : 11 April 2026, 7:40 PM IST