Fatehpur: कहां गया विकास, बारिश में त्रिलोकीपुर गांव की सड़कें हुई जलमग्न, नौनिहालों को जलभराव के बीच जाना पड़ रहा स्कूल

फतेहपुर के तेलियानी ब्लॉक के त्रिलोकीपुर गांव में बारिश के बाद जलभराव से हालात खराब हो गए हैं। स्कूली बच्चे गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 August 2026, 12:04 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के तेलियानी ब्लॉक के ग्राम त्रिलोकीपुर में विकास कार्यों और ग्रामीण सुविधाओं को लेकर किए जाने वाले तमाम दावों की हकीकत बारिश की कुछ बूंदों ने ही सामने ला दी है। जनपद के विकासखंड तेलियानी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम त्रिलोकीपुर गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों के दरवाजे तक पहुंच गया है। सुबह से हो रही बारिश के चलते गांव की गलियां पानी से लबालब हो गईं, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

स्कूली बच्चों और नमाजियों को सबसे ज्यादा परेशानी

हालात यह हैं कि रोजमर्रा के कामकाज के लिए घरों से निकलने वाले ग्रामीणों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें जलभराव से होकर विद्यालय जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बच्चों और ग्रामीणों के कपड़े गंदे होने के साथ साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले लोगों को फिसलने और चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है।

Fatehpur: समझौते के नाम पर चौकी में युवक की पिटाई का आरोप, अस्पताल में भर्ती

ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर उठाए सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। नालियों की स्थिति खराब होने अथवा जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण मामूली बारिश में ही गांव की गलियां तालाब का रूप ले लेती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि ग्राम पंचायत स्तर पर कराए गए विकास कार्य आखिर किस हद तक धरातल पर उतरे हैं?

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। बारिश के मौसम में हर वर्ष ग्रामीणों को इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में जिम्मेदारों की ओर से गंभीर व प्रयास नहीं किए गए।

Fatehpur: समझौते के बाद बदले हालात, अपर जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग

बीमारियों का भी बढ़ा खतरा

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि शिकायतों और समस्याओं के बावजूद न तो ग्राम प्रधान इस गंभीर समस्या को लेकर गंभीर दिखाई दे रहे हैं और न ही है संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने। जलभराव के कारण गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है, वहीं जलभराव के कारण जहरीले कीड़े-मकौड़ों के घरों में घुसने का खतरा भी बना हुआ है। यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों के सामने स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

Location :  Fatehpur

Published :  6 August 2026, 12:04 PM IST