Fatehpur News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में तनातनी, पीड़ित पक्ष ने लगाई न्याय की गुहार

यूपी के फतेहपुर में गुरुवार को दो पक्षों में तनातनी का मामला सामने आया है। दबंग पक्ष ने पीड़ित पक्ष पर बाउंड्री वाल गिराने का आरोप लगाया। वाकया के बाद माहौल गरमा गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 December 2025, 3:50 PM IST

Fatehpur: जिले के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनाव का माहौल हो गया। दबंग पक्ष ने पीड़ित पक्ष की बाउंड्री वाल गिरा दी। जिससे माहौल गरमा गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार लेखपाल और ग्राम प्रधान मामले को लेकर पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। आगामी प्रधानी के चुनाव का हवाला देकर सक्षम अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की जा रही है।

मामला खागा तहसील क्षेत्र के ऐरायाँ विकास खंड अन्तर्गत चकबंदी राजस्व गाँव मोहम्मदपुर गौती के लाला का पुरवा का है।

दबंगों ने गिराई पीड़ित पक्ष की दीवार

कास्तकार वारिसान पप्पू सिंह पुत्र रामआसरे ने बताया कि उसके पूर्वजों को ग्राम सभा के 6398 गाटा संख्या में सन 1965 में लगभग पांच बिसवा हिस्से में पट्टा आवंटित हुआ था जिसमें पुराने से एक कोठरी और एक कुआँ और बाउंड्री वाल बनी थी, जिसमें उसने कच्ची कोठरी को नवनिर्माण किया  था।

पीड़ित पक्ष ने बताया कि उसकी गाटा संख्या में ही और कुछ ग्राम समाज की भूमि पर कमलेश, रमेश, उमेश व संजय के मकान बने हुए हैं। उसने बताया कि पड़ोस में बने उपरोक्त मकान के दबंग लोगों द्वारा प्रार्थी की बाउंड्री को शुक्रवार को गिरा दिया गया जिससे पूरा माहौल तनाव पूर्ण गया।

तो वहीं माहौल को शांत कराने के लिए डायल 112 मौके पर पहुंची पीड़ित ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पद पर हथगाम थाने में तैनात है। पीड़ित ने पुलिस विभाग में तैनात होने के बाद भी अपने विभाग और सरकारी तंत्रों से सताये जाने के बाद न्याय की गुहार लगाई।

खबर अपडेट हो रही है...

 

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 5 December 2025, 3:50 PM IST