Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन; चार वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फतेहपुर पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खागा थाना पुलिस ने 8 सितंबर को चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 9 September 2025, 2:00 AM IST

Fatehpur: फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खागा थाना पुलिस ने 8 सितंबर को चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लल्लन सिंह (50) शामिल हैं, जो केस नंबर 1106/12 और क्राइम नंबर 299/12 में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत वांछित थे। दूसरा आरोपी हरिश्चंद्र (52) केस नंबर 979/99 में धारा 216ए के तहत वारंटी था।

इसके अलावा छेद्दू (57) और हमीद (60) को अपराध संख्या 200/92 के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों पर धारा 326, 324, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक संजय सिंह परिहार, उप-निरीक्षक बिंधेश कुमार गिरी, कांस्टेबल बंटी और कांस्टेबल वरुण कुमार शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

 

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 9 September 2025, 2:00 AM IST