Fatehpur News: शटरिंग कारीगर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर से दर्दनाक  खबर सामने आई है। नगर पंचायत असोथर के वार्ड नंबर एक निवासी विकास पुत्र विजय उर्फ विधायक (उम्र लगभग 28 वर्ष) ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

Updated : 25 August 2025, 6:07 PM IST

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से दर्दनाक  खबर सामने आई है।  के नगर पंचायत असोथर के वार्ड नंबर एक निवासी विकास पुत्र विजय उर्फ विधायक (उम्र लगभग 28 वर्ष) ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

कैसी हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, मृतक विकास शटरिंग का काम करता था और कुछ समय से पुणे शहर में रहकर काम कर रहा था। रक्षाबंधन से पूर्व वह घर आया था। रविवार को घर के पीछे बने दलान में मौका पाकर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जब परिजनों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई।

नैनीताल की 90 साल पुरानी दुर्गा साह लाइब्रेरी जर्जर हालत में, डेढ़ करोड़ खर्च के बाद भी हादसे का खतरा बरकरार

तीनों भाइयों की कलाई पर राखी...

वहीं मृतक तीन भाइयों में बीच का था। बड़े भाई का नाम अजय और छोटे का नाम आकाश है। माता माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बहनें सोनू और उषा रक्षाबंधन के दिन आई थीं। उन्होंने तीनों भाइयों की कलाई पर राखी बांधी थी और विकास ने उन्हें उपहार भी दिए थे। परिजनों का कहना है कि पुणे से आने के बाद विकास गुमसुम और अवसादग्रस्त दिखाई दे रहा था। लेकिन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Gorakhpur News: सीएम की समीक्षा बैठक में गैरहाजिर अफसरों पर गिरी गाज, विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को भेजा पत्र

मामले की जानकारी मिलते ही जांच...

मिली जानकारी के मुताबिक,  घटना की जानकारी मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि खुशमिजाज दिखने वाला विकास अचानक क्यों टूट गया। थानाध्यक्ष असोथर अभिलाष तिवारी ने बताया कि ऐसी कोई सूचना थाने में नहीं दी गई है। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही जांच की जाएगी।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 25 August 2025, 6:07 PM IST