फतेहपुर : सपा और भाजपा की महिला विधायक भिड़ी, पूजा स्थल को बनाया चुनावी मैदान

फतेहपुर के खागा क्षेत्र में एक पूजा कार्यक्रम के दौरान भाजपा और सपा की दो महिला विधायकों के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। कार्यक्रम के क्षेत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तू-तू मैं-मैं में बदल गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 April 2026, 6:11 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पूजा कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की दो महिला विधायक आमने-सामने आ गई। जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक कृष्णा पासवान और सपा विधायक उषा मौर्य एक ही कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। शुरुआत में माहौल सामान्य था। कुछ ही देर में दोनों के बीच कार्यक्रम को लेकर विवाद हो गया।

क्षेत्र को लेकर विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कृष्णा पासवान ने कार्यक्रम को अपने खागा विधानसभा क्षेत्र का बताते हुए आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यह आयोजन उनके क्षेत्र में हो रहा है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी और प्रतिनिधित्व भी उसी आधार पर होना चाहिए। वहीं, उषा मौर्य ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह एक सार्वजनिक कार्यक्रम है, जिसे किसी एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं किया जा सकता।

Sonbhadra: देश की आर्थिक राजधानी और सोनभद्र एक रेलवे ट्रैक से जुड़े

दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई बहस जल्द ही तीखी नोकझोंक में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक दोनों नेताओं में बहस होने लगी ।  कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों और स्थानीय जिम्मेदार नागरिकों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया, जिससे कोई बड़ा विवाद होने से टल गया।

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे नेताओं के बीच सामान्य राजनीतिक टकराव बता रहे हैं तो कुछ इसे अनुचित व्यवहार मान रहे हैं।

महराजगंज में नए SP का बड़ा एक्शन: थानेदार सस्पेंड, शक्ति मोहन अवस्थी बोले- अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं

वर्चस्व की लड़ाई

ऐसा भी बोला जा रहा है कि यह विवाद केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्थानीय स्तर पर राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई को भी दर्शाता है। जानकारी के अनुसार, जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभाव बनाए रखने के लिए अक्सर इस तरह की स्थिति में आ जाते हैं, जहां सार्वजनिक मंच भी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का अखाड़ा बन जाता है।

Location :  Fatehpur

Published :  7 April 2026, 6:11 PM IST