ससुराल वालों की मांग थी AC, बाइक और कैश; न मिलने पर बहू को किया प्रताड़ित, संदिग्ध हालात में मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले दहेज का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रामसिंह का पुरवा गंवाने नवविवाहिता का फांसी के फंदे में शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 May 2026, 3:57 PM IST

Fatehpur: फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रामसिंह का पुरवा गंवाने नवविवाहिता का फांसी के फंदे में शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा काटकर प्रदर्शन किया।

आरोप लगाया कि 25 फरवरी 2026 को शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर परेशान कर रहे है थे। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज में AC, बाइक और पैसे की मांग कर रहे थे। पैसा न देने पर उसे प्रताड़ित किया जिससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई।

Location :  Fatehpur

Published :  14 May 2026, 3:57 PM IST