फतेहपुर में किसान को पहले मारी गोली फिर कुल्हाड़ी से काट डाला

यूपी के फतेहपुर में बदमाश बेखौफ हैं। उन्हें कानून व्यवस्था का थोड़ा भी भय नहीं है। ताजा मामले में बदमाशों ने एक युवक पर गोली मार दी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 May 2026, 1:04 PM IST

Fatehpur: रविवार को दिलदहलाने वाली वारदात सामने आयी है। खागा कोतवाली क्षेत्र के धर्मगतपुर नरवा गांव में शनिवार रात को बदमाशों ने बाइक में सवार एक किसान को गोली मार दी। इतना ही नहीं हमलावरों ने बाइक से गिरकर घायल हुए किसान पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

मृतक की पहचान धर्मंगदपुर नरवा गांव निवासी फूल सिंह लोधी के रूप में हुई है । घटना शनिवार देर रात धर्मगतपुर नरवा की है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक खेती-किसानी करते थे।

जानकारी के अनुसार मृतक संतों गांव से अपने घर धर्मगतपुर नरवा लौट रहा था। इस दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूरी पर ही हमलावरों ने पहले किसान को चलती बाइक में उसके कंधे पर गोली मारी। इसके बाद कुल्हाड़ी से एक हाथ एक पैर काट दिया।

फतेहपुर में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों में कोहराम

पुरानी रंजिश से उपजा विवाद

जानकारी के अनुसार विवाद की वजह दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश मानी जा रही है जिसे लेकर तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि लड़की भगाने व जमीनी विवाद के मामले को लेकर कुछ दिन पहले मृतक के भाई जय सिंह व प्रधान से भी मारपीट हुई थी।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेना चाहा तो परिजनों ने लाश उठाने से मना कर दिया देर रात तक कुछ समाज के नेताओं के पहुंचने के बाद समझा बुझा कर लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

फतेहपुर में 19 साल पुरानी शादी पर संकट, पति बोला- मेरे प्यार को ले गया…

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि मौत गोली से हुई या फिर लाठी डंडा के प्रहार से इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Location :  Fatehpur

Published :  10 May 2026, 12:57 PM IST