Fatehpur Crime: खंदक में पलटा बांस लदा ट्रैक्टर, दो की मौत, दो गंभीर घायल

धाता थाना क्षेत्र के ग्राम जाम निवासी अर्जुन पुत्र सुखराम (उम्र लगभग 35 वर्ष) शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। अर्जुन चार अन्य लोगों के साथ बांस लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से अनेठा गांव से बांस लादकर सिराथू की ओर जा रहे थे।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 January 2026, 8:42 PM IST

Fatehpur: धाता थाना क्षेत्र के ग्राम जाम निवासी अर्जुन पुत्र सुखराम (उम्र लगभग 35 वर्ष) शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। अर्जुन चार अन्य लोगों के साथ बांस लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से अनेठा गांव से बांस लादकर सिराथू की ओर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे जब ट्रैक्टर कैमा गांव के समीप पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया।

बांस के नीचे दब गए चालक सहित चार लोग

हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते ही चालक सहित चार लोग बांस के नीचे दब गए। चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। अंधेरे और भारी बांसों के कारण बाहर निकल पाना संभव नहीं हो पा रहा था।

DN Exclusive Video: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सबसे बड़ा खुलासा, CM योगी-PM मोदी पर हमला, देखिये धमाकेदार इंटरव्यू

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

हादसे को देख राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चारों घायलों को बांस के नीचे से बाहर निकाला।

अस्पताल ले जाते समय दो की मौत

घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश कुमार (उम्र 35 वर्ष) पुत्र पन्नालाल निवासी अंधावा, थाना कोखराज और अर्जुन (उम्र 36 वर्ष) पुत्र सुखराम निवासी ग्राम जाम, थाना धाता, जनपद फतेहपुर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अन्य दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घर पहुंची मौत की खबर, मचा कोहराम

शाम करीब 5 बजे जब अर्जुन का शव गांव जाम पहुंचा, तो पत्नी और तीन बच्चे—अमन, अभिषेक और अनुपमा—का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा गांव गमगीन हो गया। परिजनों का कहना है कि अर्जुन परिवार का एकमात्र कमाने वाला था, उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मणिकर्णिका घाट जाने से सपा नेताओं पर पुलिस की रोक, सांसद वीरेंद्र सिंह ने उठाया ये बड़ा कदम

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसा ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 25 January 2026, 8:42 PM IST