Hamirpur: बच्चे के मुंडन में जा रहे परिवार पर क्या आई ऐसी आफत कि सभी स्तब्ध

यूपी के हमीरपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामले में बदमाशों ने शनिवार देर रात एक कार सवार परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। 

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 May 2026, 2:06 PM IST

Hamirpur: जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों को पुलिस का थोड़ा भी खौफ नहीं है। ताजा मामले में बदमाशों ने शनिवार देर रात एक कार सवार परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र, लॉकेट और 30 हजार की नकदी छीन ली।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना मुंडेरा गांव के पास हुई।

जानकारी के अनुसार किसवाही गांव निवासी एक परिवार बच्चे के मुंडन कार्यक्रम के लिए चित्रकूट जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मुंडेरा गांव के पास करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी कार को रोक कर घेर लिया और परिवार के साथ मारपीट की जिसमें परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं।

पीड़िता राजेश्वरी ने बताया कि जब बदमाश बच्चों के साथ मारपीट कर रहे थे, तो उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने उन्हें भी पीटा, जिससे उनके एक हाथ की उंगली टूट गई।

बाराबंकी में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने मां-बेटे को रौंदा, मां की मौत, चालक फरार

पीड़िता ने बताई आपबीती

पीड़िता सोमवती ने बताया कि बदमाश उनका मंगलसूत्र, लॉकेट और पर्स में रखे दो हजार रुपये छीनकर ले गए। कार सवार रोहित के साथ भी मारपीट की गई और उसकी जेब से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। रोहित को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद पीड़ितों ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी और सुमेरपुर थाने पहुंचे।

हमीरपुर में ओवरलोड ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप

परिवार ने लगााय ये आरोप

परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि, पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने जानकारी दी कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए सुमेरपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

Location :  Hamirpur,

Published :  3 May 2026, 1:02 PM IST