
दिवानी कचहरी मार्ग पर अवैध पार्किंग वसूली फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया से अवैध वसूली की खबर सामने आई है। यहां दिवानी कचहरी मार्ग पर अवैध पार्किंग वसूली से जनता परेशान, वही जाम में घंटो फंसे दिखे देवरिया नगर वासी, देवरिया सिविल लाइंस रोड स्थित शिव मंदिर से सीसी रोड को जोड़ने वाले मुख्य कचहरी मार्ग पर इन दिनों अवैध पार्किंग और जबरन वसूली का खेल खुलेआम चल रहा है।
आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना
नगर वासियों का आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा गुंडों के बल पर सड़क के दोनों किनारों पर बाइक और फोर व्हीलर खड़े कराए जा रहे हैं तथा वाहन चालकों से मनमाने तरीके से पैसे वसूले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से ही व्यस्त रहने वाला यह मार्ग अब अवैध कब्जे और पार्किंग के कारण संकरा हो गया है, जिससे दिनभर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। अदालत, हॉस्पिटल कचहरी रोडवेज और आसपास के कार्यालयों में आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।
अवैध पार्किंग और वसूली पर तत्काल रोक
व्यापारियों और राहगीरों का आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट पार्किंग व्यवस्था और रसीद के जबरन वसूली की जा रही है। विरोध करने पर दबंगई दिखाने और अभद्र व्यवहार करने की भी शिकायत सामने आ रही है। इससे आम लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि कचहरी मार्ग पर हो रही अवैध पार्किंग और वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराकर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाई जाए, ताकि लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके।
चार घरों में चोरी के बाद पकड़ा गया आरोपी थाने से भागा, दीवान निलंबित, शुरू हुई जांच
जाम के झाम से इस रास्ते को मुक्त करावे
वही इस समस्या को लेकर अधिवक्ता प्रभु दयाल सिंह ,अभय पांडे, संतोष उपाध्याय, राजन शुक्ला,एव राजन तिवारी, विजय रावत इष्ट देवमुनी शुक्ला, रत्नेश्वर सिंह घनश्याम मिश्रा संजय श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव नागेंद्र चौहान के द्वारा इस पर जिला प्रशासन जल्द से अनुरोध है कि जल्द से जल्द जाम के झाम से इस रास्ते को मुक्त करावे जिससे लोगों को सुविधा मुहैया हो सके इस प्रचंड गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Location : Deoria
Published : 19 May 2026, 11:09 AM IST
Topics : Deoria Diwani Kachahri Road illegal parking UP News