Deoria: कचहरी मार्ग बना जी का जंजाल, अवैध पार्किंग वसूली से जनता परेशान
जनपद के दिवानी कचहरी मार्ग पर अवैध पार्किंग वसूली से जनता परेशान है। इसके चलते जनता घंटों जाम से जूझ रही है। लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ठेकेदार कमाई करने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर बाइक और फोर व्हीलर खड़े करा रहा है।