घरेलू कलह बनी मौत की वजह, युवक ने खाया जहर, 2 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर युवक ने जीवन त्याग दिया, इस घटने से दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया उठ गया। यह मामला है मूसाझाग थाना क्षेत्र के हथनी भूड़ गांव की है, युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 June 2026, 7:02 PM IST

Badaun: जिस पत्नी के साथ जीने-मरने की खाई थी कसमें, उसी से थोड़ा विवाद होने के बाद युवक ने जहर खाकर दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। यह घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के हथनी भूड़ गांव की है। जहां मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक की मौत  मौत हो गई।

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव हथनी भूड़ में पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद 25 वर्षीय युवक अर्जुन ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

घर में हुआ था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अर्जुन पुत्र ओमकार, चार भाइयों में सबसे बड़ा था और हथनी भूड़ गांव का निवासी था। किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर अर्जुन ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने जब उसे तड़पते देखा तो तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन आज रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

Badaun: एचपीसीएल हत्याकांड में आरोपी 2 सगे भाइयों ने किया सरेंडर

पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को

घटना की सूचना मिलते ही मूसाझाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।

गांव में पसरा मातम

अर्जुन की मौत से हथनी भूड़ गांव में मातम का माहौल है। दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ विधवा पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग अर्जुन के इस कदम से सदमे में हैं। गांव वालों का कहना है कि अर्जुन मेहनती था और परिवार का सहारा था। उसके जाने से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है।

Location :  Badaun

Published :  7 June 2026, 7:02 PM IST