हिंदी
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता कर चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां समाजवादी पार्टी चुनाव जीती है, वहां व्यवस्थित तरीके से Form-7 प्रिंट कर भरकर भेजे जा रहे हैं, ताकि मतदाताओं के नाम काटे जा सकें।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा
Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता कर चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां समाजवादी पार्टी चुनाव जीती है, वहां व्यवस्थित तरीके से Form-7 प्रिंट कर भरकर भेजे जा रहे हैं, ताकि मतदाताओं के नाम काटे जा सकें। अखिलेश यादव ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ साज़िश बताते हुए चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
सपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव आयोग को Form-7 भरवाने की प्रक्रिया बंद करनी चाहिए। उनका तर्क था कि जब आयोग पूरी जांच-पड़ताल कर चुका है, तो केवल Form-6 ही लागू रहना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि Form-7 के जरिए सुनियोजित तरीके से वोट काटने की कोशिश हो रही है और कई जगहों पर इसे लेकर हंगामा भी हुआ है।
अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “BJP की हर काली करतूत और बेईमानी उजागर हो रही है। अगर सरकार ईमानदार है तो चुनाव प्रणाली पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?” साथ ही उन्होंने आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्षता बनाए रखने की बताई और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करना संस्थाओं का कर्तव्य है।
सपा प्रमुख ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हाल की घटनाओं में अपराधी जेल से भाग जा रहे हैं, जो बिना उच्च अधिकारियों की मिलीभगत के संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बड़े स्तर पर प्रशासनिक सहयोग के बिना ऐसी घटनाएं नहीं हो सकतीं।
'SIR से बिहार का चुनाव जीत लिया, अब बंगाल में भी यही कोशिश', बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव#akhileshyadav #samajwadiparty #reel @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/xjTiFk83tE
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 8, 2026
अखिलेश यादव ने कहा कि SIR के माध्यम से भाजपा ने बिहार का चुनाव जीता और अब बंगाल में भी वही कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल हो रहा है।