महराजगंज में UPTET परीक्षा के दौरान डीएम के पहुंचने से मचा हड़कंप, सामने आया सच

महराजगंज में UPTET-2026 के दूसरे दिन जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने भिटौली बाजार के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधाओं और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 July 2026, 8:18 PM IST

Maharajganj : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने भिटौली बाजार स्थित प्रमुख परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने पंचायत इंटर कॉलेज एवं शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज, भिटौली बाजार पहुंचकर परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं जांच व्यवस्था, क्लॉक रूम, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और स्वच्छ शौचालयों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरश पालन कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं होगा। सभी केंद्र व्यवस्थापक यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। साथ ही परीक्षार्थियों को प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

महराजगंज: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना

सुरक्षा और गोपनीयता पर विशेष जोर

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया को भी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा की गोपनीयता दोनों प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

प्रेक्षक ने भी व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

पंचायत इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक सेवानिवृत्त आईपीएस शिव प्रसाद उपाध्याय भी मौजूद रहे। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया।

Location :  Maharajganj

Published :  3 July 2026, 8:18 PM IST