हिंदी
अवैध कब्जा करने का आरोप फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले की युवती ने इंसाफ न मिलने पर 120 फीट मोबाइल टावर पर चढ़कर रोते हुए गांव के दो लोगों पर ढाई करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी युवती के परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने की कोशिश की। न्याय न मिलने तक नीचे उतरने के लिए वह तैयार नहीं हो रही थी। पुलिस की काफी मशक्कत व आश्वासन के बाद युवती नीचे उतरने को राजी हुई, जिससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
औंग थाना क्षेत्र के मिराईं गांव की रहने वाली ननकी कुशवाहा उर्फ नीतू पुत्री स्व. हीरालाल कुशवाहा गुरुवार की सुबह कानपुर के सिकठिया महराजगंज स्थित एक 120 फीट मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ननकी का आरोप है कि उसकी 2 बीघा जमीन में से 14 बीस्वा पर गांव के 2 लोगों ने कब्जा कर लिया है। दोनों लोग ने उस जमीन पर जबरन खेती करनी शुरू दिया है। आरोपियों ने उसके परिवार पर फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराया है। जिससे वह और उसका परिवार लगातार प्रताड़ित हो रहा है।
अवैध कब्जे की जमीन वापस दिलाने की मांग
इस प्रताड़ना से परेशान होकर ननकी टावर पर चढ़ गई। वहां से उसने रोते हुए एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में उसने 2 लोगों पर कार्रवाई करने और उसकी अवैध कब्जे की जमीन वापस दिलाने की मांग की है। उसका कहना है जब तक उसकी जमीन कब्जा मुक्त नहीं होगी और फर्जी मुकदमें वापस नहीं लिए जाएंगे, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी।उसने मांग करते हुए कहा कि जब तक उसकी जमीन कब्जा मुक्त नहीं होगी और फर्जी मुकदमें वापस नहीं लिए जाएंगे, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी।
अश्लील वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, सोनभद्र पुलिस ने दो को दबोचा, आखिर क्यों बौखलाए आरोपी?
युवती का आरोप लगाया कि फर्जी मुकदमों के कारण उसके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसने दावा किया कि कानपुर में भी उसके खिलाफ एक और फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवती ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि वह इन मुकदमों को लड़ने में असमर्थ है और आरोपी पैसे के बल पर मामलों को दबवा देते हैं, जिससे हमें न्याय नहीं मिल पा रहा है।
घटना की जानकारी पर औंग थानाध्यक्ष दिनेश शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ओर युवती को नीचे उतारने के लिए कोशिश शुरू की। एसीपी महाराजपुर अभिषेक कुमार पाण्डेय भी मौके पर मौजूद हैं। युवती को नीचे उतारने के लिए प्रयास कर रहे हैंअपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि युवती को न्याय दिलाने व आवश्यक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाकर नीचे उतरने के लिए किसी तरह राजी कर नीचे उतार लिया गया है।
Location : fatehpur
Published : 21 May 2026, 5:36 PM IST
Topics : Accident in Fatehpur illegal Latest News UP News