Dimple Yadav Birthday: मैनपुरी सांसद डिंपल यादव आज मना रहीं अपना 48वां जन्मदिन, जानिए उनसे जुड़ी रोचक बातें

 समाजवादी पार्टी (सपा) की वरिष्ठ नेता और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव आज, 15 जनवरी को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 January 2026, 12:35 PM IST

Lucknow: समाजवादी पार्टी (सपा) की वरिष्ठ नेता और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव आज, 15 जनवरी को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पार्टी की प्रमुख महिला चेहरा मानी जाती हैं और वे अपने ससुर, दिवंगत मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

मैनपुरी सीट से संभाली विरासत

मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की पारंपरिक सीट रही है। इस सीट से मुलायम सिंह यादव कई बार सांसद चुने गए। उनके निधन के बाद डिंपल यादव ने इस सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की और परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया। इससे पहले दिसंबर 2022 में हुए मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भी डिंपल यादव सपा की उम्मीदवार थीं।

UP SIR List में नहीं है नाम? जानिए ऑनलाइन चेक करने और डिटेल्स सुधारने का पूरा तरीका

कुल संपत्ति करीब 15.50 करोड़ रुपये

2024 लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, डिंपल यादव की कुल संपत्ति लगभग 15.50 करोड़ रुपये है। दिसंबर 2022 के उपचुनाव में दिए गए शपथ पत्र में उनकी चल-अचल संपत्ति 14 करोड़ 32 लाख रुपये बताई गई थी। इस तरह 17 महीनों के भीतर उनकी संपत्ति में करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ना कार, लेकिन गहनों का शौक

डिंपल यादव के पास कोई कार नहीं है, लेकिन उन्हें गहनों का शौक है। शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 5,72,447 रुपये नकद हैं। इसके अलावा उनके पास 2.774 किलोग्राम से अधिक सोने के गहने हैं। उनके पास 127.75 कैरेट के हीरे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है। इसके साथ ही उनके पास 203 ग्राम मोती भी हैं।

अन्य संपत्तियां और कर्ज

सूत्रों  के मुताबिक डिंपल यादव के पास 1.25 लाख रुपये का एक कंप्यूटर और लगभग 1.6 लाख रुपये की क्रॉकरी भी है। हलफनामे के अनुसार, उनके नाम पर 74.44 लाख रुपये से अधिक का कर्ज दर्ज है।

2019 से 2024 तक संपत्ति में बढ़ोतरी

2019 लोकसभा चुनाव में जब डिंपल यादव ने कन्नौज सीट से चुनाव लड़ा था, तब उनके हलफनामे के अनुसार उनकी चल संपत्ति 3.68 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 9.30 करोड़ रुपये थी। इस तरह बीते वर्षों में उनकी संपत्ति में लगातार इजाफा हुआ है।

रायबरेली पुलिस ने दी थर्ड डिग्री: एनकाउंटर की दी धमकी, चोरी से जुड़ा मामला

सियासत में मजबूत पहचान

डिंपल यादव न केवल समाजवादी पार्टी की अहम नेता हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत और साफ छवि वाली जनप्रतिनिधि के रूप में भी जानी जाती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर समर्थकों को उनसे भविष्य में और सक्रिय भूमिका की उम्मीद है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 15 January 2026, 12:35 PM IST