
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह
Ballia : जिले में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को आपदा विभाग के सभागार में स्व-गणना अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी और खुद भी स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की।
जिलाधिकारी ने बताया कि 7 मई से 21 मई तक केवल मकानों की स्व-गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब नागरिक ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपने मकान की गणना कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार के आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।
बलिया में क्या होने वाला है बड़ा बदलाव? जनगणना 2027 से जुड़ी बड़ी तैयारी शुरू
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे खुद स्व-गणना करें और कम से कम 10 अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। प्रशासन का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस डिजिटल प्रक्रिया से जोड़ना है।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि जनगणना भारत की राष्ट्रीय गणना है और यह देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सभी सवालों के सही जवाब दें। जिससे सही आंकड़े तैयार हो सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सरकारी आंकड़ों के लिए किया जाएगा।
बलिया में नर्सिंग होम विवाद में इंसाफ की मांग के बीच आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप
कार्यक्रम के दौरान जनगणना 2027 के लिए बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर अधिकारियों ने फोटो भी खिंचवाई। इस मौके पर सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, पियूष सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
Location : Ballia
Published : 8 May 2026, 6:10 AM IST