
धार सड़क हादसा(Source: google)
Dhar: मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तिरला थाना क्षेत्र के चिकलिया फाटे के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल और इंदौर में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में करीब 30-35 मजदूर सवार थे जो अमझेरा की ओर जा रहे थे। रात करीब 8:15 बजे चिकलिया फाटे के पास वाहन असंतुलित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पलट गई और उसमें सवार मजदूर वाहन के नीचे दब गए।
Pakistan Gas Crisis: सिलेंडर भूल जाइए! अब 1500 रुपये के गुब्बारों से जल रहे पाकिस्तान के चूल्हे,पढ़ें क्या है पूरी खबरप्रशासन की टीम ने रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को मलबे से बाहर निकाला।
हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने का एलान किया है। शासन की ओर से घायलों के नि:शुल्क इलाज के निर्देश दिए गए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, इंदौर संभाग आयुक्त सुदामा खाड़े और आईजी अनुराग घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। अस्पताल में घायलों की भारी संख्या को देखते हुए अतिरिक्त डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है।
Location : Dhar
Published : 30 April 2026, 5:18 AM IST
Topics : Chief Minister Mohan Yadav Dhar Road Accident Indore Ahmedabad Highway Madhya Pradesh News Prime Minister Narendra Modi