गुरु नानक जयंती और देव दीपावली का हुआ शुभ संगम, PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

आज यानि 5 नवबंर 2025 को गुरु नानक जयंती और देव दीपावली का शुभ संगम है। आज होगा आस्था और प्रकाश का भव्य मिलन। इस दिव्य व खास पर्व पर पीएम मोदी ने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस मौके पर खास संदेश दिया है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 5 November 2025, 12:46 PM IST

Varanasi: आज देशभर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा-देव दीपावली मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होनें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गुरु नानक देव के जीवन और संदेश को ‘मानवता का मार्गदर्शन’ करने वाला बताया, जो करुणा, समानता और सेवा पर आधारित है.

पीएम मोदी ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली को भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ा बताते हुए कामना की कि यह पवित्र परंपरा सबके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और सौभाग्य लेकर आए. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडियो पर एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया है.

देव दीपावली पर सजी काशी (Img Source: Internet)

देव दीपवली की क्या है मान्याताएं

देव दीपावली वाराणसी की सबसे पावन और दिव्य रात मानी जाती है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा की इस रात देवता स्वयं काशी आकर गंगा स्नान करते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं। इस दिन त्रिपुरासुर के वध की स्मृति में दीप जलाकर उत्सव मनाया जाता है। गंगा घाटों पर दीपदान, आरती और भक्ति संगीत से पूरा शहर आलोकित हो उठता है। माना जाता है कि इस दिन काशी में दीपदान करने से देवताओं के समान पुण्य प्राप्त होता है। आज भगवान शिव की नगरी काशी की घाटों पर 10 लाख दीये जलाएं जाएंगे।

देव दीपावली पर क्या है खास, जानें

पीएम ने प्रकाश पर्व को बताया प्रेरणास्रोत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा- देव दीपावली की देशवासियों को शुभकामनाएं दी और उनकी शिक्षाओं को मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर लिखा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और संदेश सदैव मानवता का मार्गदर्शन करते रहते हैं। ईश्वर करें कि उनका ब्रह्म प्रकाश हमेशा हमारी पृथ्वी को प्रकाशित करता रहे।

काशी में जगमगाएंगे दीप, देव दिवाली पर उमड़ेगा श्रद्धा का सागर; जानिए कब और क्यों मनाई जाती है कार्तिक पूर्णिमा की देव दीपावली

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की बधाई

पीएम मोदी ने देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की भी बधाई दी। उन्होनें ‘एक्स’ पर लिखा कि देश के अपने सभी परिवारजनों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ा यह दिव्य अवसर सबसे जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और सौभाग्य लेकर आए। पावन स्नान, दान-पुण्य, आरती और पूजन से जुड़ी हमारी यह पवित्र परंपरा सबके जीवन को प्रकाशित करे।

Location :  Varanasi

Published :  5 November 2025, 12:46 PM IST