
उसके खिलाफ 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहलाने, फुसलाने और भगाने और दुष्कर्म के आरोप (img-dynamite news)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रही हैं, जहां एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म के वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सिरजम चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
आरोपी सिरजम चौराहे से किया गया गिरफ्तार (img- Dynamite News)
बता दें कि, मामले में वांछित चल रहे आरोपी को 13 नवंबर शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार- गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान थाना गौरीबाजार क्षेत्र के निवासी निखिल गौतम के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहलाने, फुसलाने और भगाने और दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- घरवाली-बाहरवाली और लड़की बाजी के चक्कर में पति बना ऐसा दरिंदा, 7 साल के बेटे को भी नहीं छोड़ा
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे एक अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में गौरीबाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Location : Deoria
Published : 13 November 2026, 7:24 PM IST