
बंद स्कूल के बाहर सपा का प्रदर्शन (Img: Dynamite News)
Deoria: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को समाजवादी पार्टी देवरिया के तत्वावधान में PDA जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के सभी विकास खंडों में बंद पड़े प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बाहर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा बंद कराए गए विद्यालयों को पुनः संचालित करने की मांग की। अभियान में जनपद भर में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें- गर्भ में ही टूट गई बच्चे की सांसें, रास्ते में मां ने भी तोड़ा दम; सीतापुर में झोलाछाप ने उजाड़ दी हंसती-खेलती दुनिया
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने भी मुंडेरा, अहिल्यापुर, सुविखर सहित विभिन्न क्षेत्रों के बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों पर पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्कूलों को बंद कर PDA समाज के बच्चों को शिक्षा के अधिकार से दूर करना चाहती है।
व्यास यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्रों और नौजवानों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों को पुनः चालू नहीं किया तो समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ये भी पढ़ें- “प्रतापगढ़ में ‘बच्चा पार्टी’ का महा-धमाका!” जन्माष्टमी पर थिरके लोग; मटकी फोड़ के रोमांच से थर्रा उठा शहर
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष हृदयाशंकर, पूर्व प्रधान राधेश्याम, अनिल, दुर्गेश, आजाद अली, देवेंद्र सिपाही, सत्यदेव, राजनाथ, शिवम, गजेंद्र प्रसाद, अवनीश पासवान, सूरज, राणा, अभिमन्यु, अनीश कुमार, मनोज, सत्यप्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Location : Deoria
Published : 5 September 2026, 5:55 PM IST