देवरिया में समूह सखियों का कलेक्ट्रेट पर हंगामा, मानदेय बढ़ाने और स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने की भरी हुंकार

देवरिया में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समूह सखियों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पिछले दो साल से अधिक समय से मानदेय न मिलने से आक्रोशित समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाकर 21 हजार रुपये प्रतिमाह करने और स्थायी राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 September 2026, 1:01 PM IST

Deoria: देवरिया में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समूह सखियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। समूह सखियों का आरोप है कि उन्हें पिछले दो वर्षों से अधिक समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। महज 1200 रुपये मानदेय में काम करने वाली समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाकर 21 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने स्थायी राज्य कर्मचारी का दर्जा, दुर्घटना बीमा और ऑनलाइन काम के लिए मोबाइल व डाटा उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।

कार्यालय के बाद किया धरना-प्रदर्शन

दरअसल, समूह सखियां ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और समूहों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में समूह सखियां अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और धरना-प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें - Deoria News: बैतालपुर डिपो के बाहर पाइपलाइन में रिसाव, पेट्रोल जैसी गंध से मचा हड़कंप

दो साल से अधिक मानदेय नहीं मिला

समूह सखियों का कहना है कि पिछले दो साल से अधिक समय से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। ब्लॉक कार्यालय आने-जाने, मोबाइल रिचार्ज और परिवार का खर्च चलाना उनके लिए मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करने, मानदेय 21 हजार रुपये प्रतिमाह करने, स्थायी राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें- Deoria: बारिश के बीच देर रात तक सड़कों पर उतरे डीएम, जलभराव वाले इलाकों का लिया जायजा

मांगों से संबंधित सौंपा ज्ञापन 

इसके साथ ही ऑनलाइन काम के लिए मोबाइल और डाटा उपलब्ध कराने, मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में भेजने तथा ब्लॉक स्तर पर कथित शोषण और उत्पीड़न बंद कराने की भी मांग की गई। समूह सखियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी आवाज उठाती रहेंगी। प्रदर्शन के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया।

Location :  Deoria

Published :  28 September 2026, 1:01 PM IST