Deoria: फरियादी को पुलिसकर्मियों ने कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज रेफर

देवरिया के सलेमपुर कोतवाली में फरियादी ने पिटाई का आरोप लगाया है। हालत गंभीर होने पर पीड़ित को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 May 2026, 5:56 PM IST

Deoria: जनपद के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक फरियादी को कोतवाली परिसर के कमरे में बंद कर पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार फरियादी किशन विश्वकर्मा पुत्र ब्रजकिशोर विश्वकर्मा हरैया सलेमपुर, तहसील सलेमपुर, थाना सलेमपुर जनपद देवरिया का निवासी है। वह जमीनी से संबंधित मामले की शिकायत को लेकर सलेमपुर कोतवाली पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद पुलिस ने वादी को कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई कर दी। वादी ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया।

अस्पताल में भर्ती फरियादी

पिटाई के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत नाजुक होने पर उसे पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।

देवरिया में जिलाधिकारी का गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण

पुलिस पर लगा मारपीट का आरोप

परिजनों ने की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

देवरिया में साफ-सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर बहता गंदा पानी

पुलिस के रवैये से नाराजगी

इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोगों में पुलिस के रवैये को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है। देवरिया से दिनेश राव की रिपोर्ट

 

Location :  Deoria

Published :  11 May 2026, 5:48 PM IST