Deoria: तिनके की तरह बहा ‘कोडर बनकटिया बंधा’, गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से कोडर बनकटिया बंधा टूट गया। कई गांवों का संपर्क कट गया है और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत व राहत कार्य की मांग की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 July 2026, 1:37 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम कोडर बनकटिबंधा बन्धा मूसलाधार बारिश के बाद पूरी तरह टूट जाने से क्षेत्र का आवागमन ठप हो गया है। बंधा टूटने के कारण ग्रामीणों, किसानों, छात्रों, मरीजों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थिति गंभीर होने के बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सके हैं।

बंधा टूटने से खेत जलमग्न आवागमन प्रभावित

ग्रामीणों के अनुसार, लगातार हुई तेज बारिश से बनकटिबंधा मूसलाधार बारिश के पानी के तेज बहाव को नहीं झेल सका और ध्वस्त हो गया। इसके बाद आसपास के खेत जलमग्न हो गए, जिससे किसानों की फसलें भी खतरे में पड़ गई हैं। कई गांवों का संपर्क प्रभावित होने से दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Deoria: दुकान बंद कर लौट रहा था घर, तभी काल बनकर आई तेज रफ्तार कार के पीछे घिसटता चला गया बेबस सब्जी विक्रेता

मरीजों और छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि बंधा टूटने के कारण सबसे अधिक परेशानी मरीजों और स्कूली छात्रों को हो रही है। यदि किसी की तबीयत अचानक बिगड़ जाए तो अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो गया है। वहीं व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हैं, क्योंकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो गई है।

ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कटिबंधे की मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो आज यह स्थिति नहीं बनती। लोगों ने तत्काल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने और कटिबंधे का युद्धस्तर पर पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।

Deoria: चोरी के शक में नाबालिग से अमानवीय व्यवहार का आरोप, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अब क्षेत्र की निगाहें जिला प्रशासन और संबंधित विभागों पर टिकी हैं। यदि जल्द राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो लगातार हो रही बारिश के बीच हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। 

Location :  Deoria

Published :  12 July 2026, 1:37 PM IST