Dynamite News Impact: रुद्रपुर बस स्टेशन को लेकर हरकत में आया रोडवेज प्रशासन, जानिए खबर का बड़ा असर

देवरिया के रुद्रपुर बस स्टेशन की बदहाली पर डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का असर दिखा। रोडवेज प्रशासन ने सफाई, मरम्मत, रंगाई-पुताई और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम शुरू किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 July 2026, 10:32 AM IST

Deoria: जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का असर अब रुद्रपुर बस स्टेशन पर दिखाई देने लगा है। बस स्टेशन की बदहाल व्यवस्था, गंदगी और यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद रोडवेज प्रशासन हरकत में आ गया है। परिसर में सफाई अभियान शुरू कर मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है।

सफाई के साथ शुरू हुई मरम्मत

खबर के बाद बस स्टेशन परिसर में फैली गंदगी को हटाया गया। साथ ही पुराने भवन के क्षतिग्रस्त फर्श को तोड़कर नई रिपेयरिंग का कार्य शुरू किया गया है। टूटी हुई दीवारों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और खराब पड़े पंखों को भी ठीक कराया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Deoria: 12 घंटे में चोरी का बड़ा खुलासा, बाइक और ई-रिक्शा बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार

लंबे समय से थी शिकायत

स्थानीय लोगों का कहना है कि रुद्रपुर बस स्टेशन की बदहाल स्थिति को लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। डाइनामाइट न्यूज़ द्वारा मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद संबंधित विभाग सक्रिय हुआ और सुधार कार्य शुरू कराया गया।

स्थायी सुधार की उम्मीद

स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि यह कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बस स्टेशन पर नियमित सफाई, बेहतर यात्री सुविधाएं और व्यवस्थित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा। बस स्टेशन में चल रहे सुधार कार्यों से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

Deoria: सांसद शशांक मणि ने दूसरे साल का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, विकसित भारत के संकल्प पर की चर्चा

जनहित के मुद्दे उठाता रहेगा डाइनामाइट न्यूज

डाइनामाइट न्यूज ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे भी प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके और जिम्मेदार विभाग अपनी जवाबदेही निभाएं।

Location :  Deoria

Published :  16 July 2026, 10:32 AM IST