‘बेटा दरवाजा खोलो’ इतना कहकर कमरे में घुसी मां, अंदर जाकर देखा तो थम चुकी थीं रोहन की सांसें, देवरिया में रहस्यमयी मौत से हंगामा

बरियारपुर थाना क्षेत्र के बनरहा कस्बे में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 23 वर्षीय छात्र रोहन पांडे का शव उसके कमरे में मिला। रोहन बीआरडी पीजी कॉलेज, देवरिया में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह परिवार का इकलौता बेटा था।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 2 September 2026, 6:23 PM IST
google-preferred

Deoria: बरियारपुर थाना क्षेत्र के बनरहा कस्बे में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 23 वर्षीय छात्र रोहन पांडे का शव उसके कमरे में मिला। बनरहा कस्बा निवासी रोहन पांडे पुत्र स्वर्गीय श्रीनिवास पांडे मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार को काफी समय बीतने के बाद भी जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मां को चिंता हुई।

उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। अंदर रोहन बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने जांच की और उसे अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अभी तक छात्र की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Deoria News: गले से बहता खून और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल! जानिए क्यों देवर ने भाभी पर चला दिया चाकू

बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था रोहन

रोहन बीआरडी पीजी कॉलेज, देवरिया में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक वह पढ़ाई में मेहनती था और परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रोहन कुछ शांत-शांत दिखाई दे रहा था। हालांकि उसकी मौत के पीछे क्या कारण रहा, इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

दस साल पहले पिता की हो चुकी थी मौत

रोहन के पिता श्रीनिवास पांडे की करीब दस साल पहले गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उसकी मां और बड़ी बहन के साथ रोहन पर भी थी।रोहन परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां और बड़ी बहन श्रेया पांडे सदमे में आ गईं। जिस बेटे से परिवार को भविष्य में सहारा और बेहतर जिंदगी की उम्मीद थी, उसकी अचानक मौत से घर में मातम छा गया।

ये भी पढ़ें: Deoria News: सोते हुए पिता पर कुल्हाड़ी से हमला, बचाने दौड़ी मां और भाई भी बने निशाना

कस्बे में भी पसरा मातम

रोहन की मौत की खबर फैलते ही बनरहा कस्बे में भी शोक का माहौल बन गया। आसपास के लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए घर पहुंचने लगे। हर कोई इस अचानक हुई मौत को लेकर हैरान है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Location :  Deoria

Published :  2 September 2026, 6:23 PM IST

Related News

Advertisement