देवरिया में काल बनी तेज रफ्तार कार, सड़क दुर्घटना में पूर्व प्रधान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

देवरिया में शुक्रवार देर शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की जिंदगी मौत के आगोश में समा गई। कार की टक्कर लगते ही बाइक बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्राली से जा भिड़ी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को अस्पताल ले जाया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 October 2026, 10:56 PM IST

Deoria: जिले के बरहज थाना क्षेत्र में  शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चेरो केंद्रीय विद्यालय के निकट तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार पूर्व प्रधान को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई।

हादसे में बाइक सवार पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। पूर्व प्रधान की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान बरहज थाना क्षेत्र की तेलिया शुक्ल ग्राम पंचायत के राजस्व गांव तेलिया अफगान निवासी राजाराम यादव (53) पुत्र बीरबल यादव के रूप में हुई है। वह पूर्व ग्राम प्रधान रह चुके थे। शुक्रवार को वह किसी काम से देवरिया गए थे। देर शाम वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चेरो केंद्रीय विद्यालय के निकट बरहज थाना क्षेत्र में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।

पारिवारिक कलह ने ली बड़ी मां की जान! देवरिया में सिर पर वार कर महिला की हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी

प्रत्यक्ष रूप से सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से जा भिड़ी। हादसे में राजाराम यादव को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल के आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

अस्पताल में तोड़ा दम

इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में पूर्व प्रधान की मौत की सूचना मिलने पर उनके परिजन अस्पताल पहुंचे। अपनों को खोने के गम में परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, देवरिया की खामपार पुलिस ने की कार्रवाई

गांव में पसरा सन्नाटा

घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। राजाराम यादव की अचानक हुई मौत से परिवार और परिचितों को गहरा सदमा पहुंचा है। शुक्रवार देर शाम हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

Location :  Deoria

Published :  16 October 2026, 10:48 PM IST