देवरिया में स्ट्रीट लाइट बनी काल, पलभर में उजड़ गया परिवार

यूपी के देवरिया में बुधवार को एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट और बिजली पोल में करंट आने की घटना की जांच कर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 July 2026, 2:44 PM IST

Deoria:  जनपद में एक दुखद घटना सामने आयी है। सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगही में एक किशोर की स्ट्रीट लाइट में उतरे करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक किशोर की पहचान सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगही निवासी किशन (16)  पुत्र गिरीश चौहान के रूप में हुई है।

देवरिया में 7 साल के बच्चे पर हमला क्यों हुआ? जांच में खुलेगा सच

ई-रिक्शा चार्ज करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मृतक का पिता बुधवार सुबह करीब आठ बजे बिजली पोल के पास स्ट्रीट लाईट के समीप ई-रिक्शा चार्ज कर रहे थे। उनका पुत्र किशन भी  वहीं खड़ा था वहां पर बिजली की नंगी तार थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।

बिजली के करंट से घायल किशोर को आसपास के लोग महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर इण्टर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। किशोर के मौत के शोक में विद्यालय में दो मिनट का मौन रखने के बंद कर दिया गया।

क्या पता था वो सफर आखिरी होगा! देवरिया का युवक निकला था दवा लेने, आखिर कैसे बन गया बेकाबू ट्रेलर का शिकार?

मामले में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बिजली के पोल से अवैध रूप से कटिया जोड़कर ई-रिक्शा चार्ज करने में किसकी लापरवाही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Location :  Deoria

Published :  8 July 2026, 2:39 PM IST