Deoria: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल, प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, पत्नी भी घायल

देवरिया में कथित प्रेम प्रसंग ने खौफनाक मोड़ ले लिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हीरामन गांव में हुए विवाद के बाद एक शादीशुदा युवक ने अपनी कथित प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 September 2026, 2:17 AM IST

Deoria: रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हीरामन गांव में गुरुवार की शाम को कथित प्रेम प्रसंग को लेकर ऐसा खूनी विवाद हुआ कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कलामुद्दीन उम्र 55 वर्षीय शादीशुदा प्रेमी ने कथित प्रेमिका वसीरूल, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है, जिस पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के ऊपर चाकू से कई वार कर दिए।

इसके बाद उसने खुद को भी शरीर पर नव जगह चाकू मारकर घायल कर लिया। प्रेमी प्रेमिका के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंची पत्नी फकरुनिशा पर भी पति ने चाकू से वार कर दिए। जिसमें पत्नी के हाथ में गंभीर चोटे आई हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा हैं और पिछले काफी समय से उनके बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। गुरुवार को प्रेमी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद वह घर से निकलकर गांव के बाहर बास की कोठी के पास पहुंच गया। संयोग से वहां कथित प्रेमिका भी मौजूद थी।

कहासुनी बनी विवाद की वजह

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी अंदरूनी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमी ने चाकू निकालकर प्रेमिका पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। प्रेमिका गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। इसके बाद प्रेमी ने कथित तौर पर खुद पर भी चाकू से कई वार कर लिए।

बीच बचाव करने पर किया हमला 

घटना की जानकारी मिलने पर प्रेमी की पत्नी भी मौके पर पहुंची और दोनों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने का प्रयास करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान पति ने पत्नी पर भी चाकू से वार कर दिए। तीन लोगों के घायल होने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

देवरिया में POCSO एक्ट में वांछित आरोपी का मस्कट कनेक्शन, पुलिस ने एयरपोर्ट पर बिछाया जाल और तोड़ डाली कमर

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमी और प्रेमिका की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं प्रेमी की पत्नी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। लेकिन गंभीर बताई जा रही है।

पापा, उसने शादी का झूठा वादा कर मेरी जिंदगी कर दी तबाह, देवरिया में छल की शिकार हुई बेबस बेटी

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर कारखाना थाना प्रभारी अश्वनी प्रधान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए पूरे मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। वहीं पुलिस की एक टीम को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भी रवाना किया गया है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि विवाद की असली वजह और घटना के पीछे की पूरी कहानी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Location :  Deoria

Published :  4 September 2026, 2:15 AM IST