देवरिया में खूनी खेल: शराब के नशे में धुत भतीजे ने फावड़े से काटकर चाचा को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया में पारिवारिक विवाद के चलते एक भतीजे ने खूनी खेल खेलते हुए शराब के नशे में धुत अपने चाचा पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 October 2026, 10:11 AM IST

Deoria: जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव में शनिवार की रात एक सनसनीखेज वारदात से सनसनी फैल गई। पारिवारिक रंजिश और वर्चस्व के विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि एक भतीजे ने खून के रिश्ते को तार-तार कर दिया। शराब के नशे में चूर होकर घर पहुंचे चाचा पर भतीजे ने अंधाधुंध फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

नशे में धुत होकर घर पहुंचा था चाचा, मचा रहा था तांडव

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक वारदात 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे अंजाम दी गई। पिपरा खेमकरन गांव निवासी संदीप राजभर (पुत्र तेज बहादुर राजभर) उस वक्त शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा था। नशे में चूर संदीप घर के बाहर और अंदर आकर लगातार गंदी गालियां दे रहा था और जमकर हंगामा काट रहा था। उसके इस उग्र और हिंसक रवैये से घर का माहौल पलभर में तनावपूर्ण हो गया।

UP Crime News: गोरखपुर में युवक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी ने उगला ये राज

गुस्से से आगबबूला भतीजे ने उठाया फावड़ा, बरसाए वार

चाचा के लगातार गाली-गलौज और उत्पात से घर में मौजूद भतीजा अंदर तक खौल उठा। नशे की हालत में बढ़ रहे विवाद के बीच आरोपी भतीजे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आवेश में आकर उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया और घर में ही रखा एक धारदार फावड़ा उठा लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, भतीजे ने पूरी ताकत से संदीप राजभर के सिर पर फावड़े से जोरदार वार कर दिया।

लहूलुहान होकर गिरा चाचा, अस्पताल पहुंचते ही टूटी सांसें

फावड़े के इस घातक और सटिक वार से संदीप राजभर मौके पर ही अड़कर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके सिर से खून का फव्वारा फूट पड़ा और वह गंभीर रूप से अचेत हो गए। अचानक हुए इस खूनी हमले के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल संदीप को लेकर नजदीकी अस्पताल भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के इस खुलासे से परिवार में कोहराम मच गया।

UP Crime News: गोरखपुर के रामगढ़ ताल में अज्ञात शव बरामद, इलाके में मची सनसनी

पुलिस की गिरफ्त में कातिल भतीजा, कड़ाई से जारी है पूछताछ

वारदात की सूचना मिलते ही खुखुन्दू थाने की पुलिस और आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खून से सनी लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

इस मामले में मृतका पक्ष की वादिनी गुड्डी राजभर की तहरीर पर पुलिस ने खुखुन्दू थाने में हत्या की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। खाकी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे को हिरासत में ले लिया है और थाने लाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले में आगे की सख्त विधिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  25 October 2026, 10:11 AM IST