आधी रात स्कॉर्पियो से क्या हो रहा था खेल? पुलिस पहुंची तो चालक छोड़ गया 37 पेटी शराब

देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 37 पेटी (333 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक फरार हो गया। शराब बिहार ले जाई जा रही थी। वाहन स्वामी और अज्ञात चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 July 2026, 10:47 AM IST

Deoria: देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 37 पेटी देशी शराब बरामद की है। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बरामद शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जिलेभर में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में बनकटा थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो वाहन में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने रामपुर बुजुर्ग चौहान टोला के पास स्कॉर्पियो (नंबर UK08 M 8404) को घेरकर तलाशी ली। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

333 लीटर देशी शराब बरामद

तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से ग्लोबल स्पिरिट्स ब्रांड की 37 पेटी देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 333 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 90 हजार रुपये है। वहीं जब्त स्कॉर्पियो की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

पत्नी को मायके भेज कर पतिदेव ‘सौतन’ के साथ बैडरूम में…नोएडा से हरदोई तक मचा बवाल, जानें पूरा मामला

वाहन स्वामी समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस मामले में स्कॉर्पियो के स्वामी शरीफ अहमद, निवासी न्यू हरिद्वार (उत्तराखंड), तथा अज्ञात चालक के खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60 और 72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

क्या खत्म हो रहा है खालिस पेट्रोल? एथेनॉल मिश्रित ई 20 के बीच 100 ऑक्टेन की बढ़ती मांग ने खोले कई राज

सीमा पार तस्करी पर पुलिस की नजर

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बरामद शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Location :  Deoria

Published :  14 July 2026, 10:47 AM IST