
देवरिया में सड़क हुई लाल (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Deoria: जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आयी है। गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर देवकली के समीप एक युवक की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पिपराबारी निवासी जोखन पांडेय (35) पुत्र रामसुरत पांडेय के रूप में हुई।
मृतक की फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार मृतक अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने कुशीनगर के हाटा गए थे। शादी के बाद वह शुक्रवार सुबह बाइक से घर जा रहा था। देवकली चौराहा पर पहुंचने के दौरान एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर उसके ऊपर गिर गया। जब तक लोग बचाने का प्रयास करते उसकी मौत हो गई।
मृतक के छोटे भाई भाजयुमों के मंडल अध्यक्ष हैं। उनकी गुरुवार की रात शादी थी। हादसे के बाद दोनो परिवारों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि मृतक विदेश में रहते थे। भाई के शादी में शामिल होने घर आए थे। घटना ने दोनो परिवारों की खुशियों को ऐसा गम दे दिया। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
पुलिस ने बताया कि शख्स हाटा में छोटे भाई की शादी मे शामिल होने गए थे। शुक्रवार की सुबह बाइक से घर के लिए निकले। बारिश होने के दौरान देवकली चौराहा के समीप ट्रेलर बाइक पर पलट गया। जिसके नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Location : Deoria
Published : 1 May 2026, 2:14 PM IST