Deoria: गौरी बाजार में झपटमारों का आतंक, महिला का सोने का मंगलसूत्र झपटा

देवरिया के गौरी बाजार में बाइक सवार बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां उचक्कों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से महिला के होश उड़ गए। घटना ने इलाके में झपटमारी की घटनाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 October 2026, 5:46 PM IST

Deoria: जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्कों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार की रात गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर ब्लॉक के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास पल्सर बाइक सवार दो बदमाश एक महिला का सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने भाई के अजय निषाद के साथ मोटरसाइकिल से गौरी बाजार से करवा चौथ का बाजार करके अपने गांव सेखुई उसरहवा के लिए लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो उचक्कों ने मौका पाकर महिला का मंगलसूत्र झपट लिया और तेजी से इन्दुपुर के तरफ फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना गौरी बाजार पुलिस को दी। परंतु बुधवार के दिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि यह उचक्कागिरी का मामला है। पुलिस सक्रियता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

देवरिया : साइबर ठगी में गंवाए 8.80 लाख रुपये, पुलिस ने खाते में वापस कराए 5.40 लाख; बाकी रकम की तलाश जारी

इलाके में दहशत 

लगातार बढ़ती झपटमारी की घटनाएं चिंता का विषय बना हुआ है वहीं इसको लेकर रात के समय में सामान्य व्यक्तियों के लिए जिसमें मुख्य रूप से महिलाएं बच्चियों एवं बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए समस्या बन गई है कब किसके साथ कौन सी घटना घटित हो सकती है इसकी कोई गारंटी नहीं है।

देवरिया में गुड़िया हत्याकांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई थी हत्या; छह गिरफ्तार

महिला की सुरक्षा पर सवाल 

सरेराह महिलाओं के आभूषण झपटकर फरार होने की घटनाएं आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। अब देखना होगा कि गौरी बाजार पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक कब पहुंचती है।

Location :  Deoria

Published :  28 October 2026, 5:46 PM IST