
देवरिया में एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग (Img: Dynamite News)
Deoria: आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ सघन प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने दो मिल्क स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में रखरखाव और साफ-सफाई से संबंधित कमियां मिलने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें - Deoria Flood: अगर नदी का दबाव यूं ही बढ़ा तो मुश्किल होगी! देवरिया में बढ़ते जलस्तर से सहमे ग्रामीण
एक मिल्क प्रोडक्ट्स उसरा के निरीक्षण के दौरान मिलावट की आशंका पर दूध का एक तथा पनीर के दो नमूने लिए गए। तीनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर मिले करीब 120 किलोग्राम संदिग्ध खाद्य पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई को नष्ट करा दिया गया।
ये भी पढ़ें - Deoria: सड़क निरीक्षण के बीच बच्चे पर पड़ी DM की नजर, अचानक रुकवाया काफिला; फिर मेडिकल कॉलेज में हुआ इंतजाम
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि आगामी त्यौहार को देखते हुए जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभिसूचना आधारित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू पाल, घनश्याम वर्मा, श्रीराम यादव, रामसिंगार यादव और प्रेम चंद शामिल रहे।
Location : Deoria
Published : 22 August 2026, 6:22 PM IST
Topics : Deoria News Food Safety Department UP News