एक चिंगारी और… देवरिया में चलती-फिरती तबाही! हाईवे पर बह रहा हजारों लीटर एथेनॉल

देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में बैतालपुर डिपो के पास एथेनॉल से भरे टैंकर में कई दिनों से लीकेज होने का मामला सामने आया है। टैंकर से ज्वलनशील पदार्थ हाईवे किनारे बहने का दावा है। स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए टैंकर को तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाने और रिसाव रोकने की मांग की है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 19 August 2026, 1:42 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में इंडियन ऑयल डिपो के पास एथेनॉल से भरा टैंकर कई दिनों से लीक हो रहा है। टैंकर से लगातार बह रहा यह ज्वलनशील पदार्थ नेशनल हाईवे पर फैल रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में बड़े विस्फोट और आगजनी का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

डिपो की बड़ी लापरवाही

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एथेनॉल से भरा यह टैंकर गोरखपुर से बैतालपुर स्थित डिपो में आपूर्ति के लिए लाया गया था। टैंकर चालक का कहना है कि उसने रिसाव की जानकारी डिपो अधिकारियों को समय रहते दे दी थी। इसके बावजूद अधिकारियों ने ज्वलनशील पदार्थ खाली कराने के बजाय वाहन को तुरंत वापस ले जाने का आदेश दे दिया। इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण रिसाव लगातार बढ़ता गया।

Deoria News: किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम और परिवार में मचा कोहराम? मौत के बाद खुला राज, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

हाईवे पर मंडराया बड़ा खतरा

जिस स्थान पर यह टैंकर खड़ा है, वह नेशनल हाईवे का बेहद व्यस्त हिस्सा है। वहां से दिन-रात सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। एथेनॉल एक बेहद संवेदनशील और ज्वलनशील रसायन है, जो मामूली सी चिंगारी से भी भीषण आग पकड़ सकता है। सड़क किनारे बहते इस रसायन के कारण किसी भी समय भयानक दुर्घटना हो सकती है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका है।

Ukraine to Deoria: जिस बेटे के लौटने की थी उम्मीद, अब घर आ रहा उसका पार्थिव शरीर… रुला देगी देवरिया के अभिषेक की कहानी

ग्रामीणों में खौफ और सुरक्षा की मांग

घटना की भनक लगते ही आसपास के निवासियों और राहगीरों में डर का माहौल बन गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि डिपो प्रशासन और पुलिस को तुरंत संज्ञान लेकर एथेनॉल को सुरक्षित रूप से खाली कराना चाहिए। लोगों ने मांग की है कि टैंकर को जल्द से जल्द आबादी और हाईवे से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए ताकि संभावित त्रासदी से बचा जा सके।

Location :  Deoria

Published :  19 August 2026, 1:42 PM IST

Advertisement