देवरिया में सनसनीखेज वारदात, जानें इलाके में क्यों है दहशत

यूपी के देवरिया में उस समय सनसनी फैल गई जब नदी किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को मिली। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 June 2026, 10:46 AM IST

देवरिया। जनपद के एकौना थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा बेलवा दुबौली में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नदी किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को मिली। शव मिलने की खबर आग की तरह पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोगों ने नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एकौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की और शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मौके पर पहुंचे एसएसआई स्माइल ने पुलिस टीम के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस विभिन्न माध्यमों से उसकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

देवरिया में कुछ मिनटों के तूफान ने बदली तस्वीर: उड़ गए टिनशेड-छप्पर, अंधेरे में डूबे 52 गांव

गांव में दहशत

नदी किनारे शव मिलने की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम के समय शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग घटना को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

देवरिया में प्रदूषण के खिलाफ आर-पार, ग्रामीणों ने राष्ट्रपति को खून से खत लिखा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शव मिलने की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं।

 

Location :  Deoria

Published :  6 June 2026, 10:46 AM IST