देवरिया में इंसानियत शर्मशार, कलयुगी बेटा बना हैवान, मां के साथ की ये वारदात

देवरिया में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 July 2026, 11:36 PM IST

Deoria: देवरिया में ह्रदयविदारक घटना सामने आयी है। बुधवार रात को एक कलयुगी बेटे ने ईंट और डंडे से पीटकर मां को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर दो की बुधवार रात की है। मृतका की पहचान संकेषा देवी 50 के रूप में हुई है।

देवरिया में चोरों का आतंक! पुलिस पिकेट से चंद कदम दूर दुकान का शटर तोड़कर लाखों का माल उड़ाया

परिवार में चल रहा था जमीनी विवाद

जानकारी के अनुसार सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की मृतका संकेषा देवी 50 वर्ष के घर लंबे समय से जमीनी विवाद परिवार में चल रहा है। वह अपनी भूमि बेचना चाहती थी जिसका बेटे विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर बेटे ने मां को ईंट और डंडे से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

देवरिया में चोरों का आतंक! पुलिस पिकेट से चंद कदम दूर दुकान का शटर तोड़कर लाखों का माल उड़ाया

पुलिस का बयान

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद बेटा मौके से फरार हो गया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुत्र की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  29 July 2026, 11:31 PM IST