वेटर की आंखों में आंसू, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला… Taj होटल की इस कहानी ने जीता लोगों का दिल

आगरा के ताज होटल में अंग्रेजी ठीक से नहीं बोल पाने पर waiter को ग्राहक ने मारा थप्पड़। उसके बाद जो हुआ, वो काबिले तारीफ है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 28 October 2026, 1:09 PM IST

Agra:  आगरा के ताज होटल से जुड़ा एक मामला इन दिनों सुर्खियों में है। यहां एक ग्राहक ने  वेटर को सिर्फ इसलिए थप्पड़ मार दिया, क्योंकि वह अंग्रेजी ठीक से नहीं बोल पा रहा था। होटल में काम करने वाले वेटर का नाम कांति बताया गया है। इस घटना के बारे में होटल का संचालन करने वाली कंपनी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर पारितोष लधानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर बताया, कि जब उन्हें इस घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने ग्राहक के खिलाफ क्या कदम उठाया।

Waiter के चुप रहने की वजह

उन्होंने बताया कि वेटर कांति( waiter) रेस्टोरेंट में एक मेहमान को सर्व कर रहे थे। कांति ठीक से अंग्रेज़ी नहीं बोल पाते, इसलिए बातचीत में थोड़ी ग़लतफ़हमी हो गई। इसी पर मेहमान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।  कांति ने न कोई शिकायत की, न किसी को कुछ बताया। लधानी ने चुप रहने की वजह पूछी तो कांति ने कहा कि वो आगरा के पास एक छोटे गांव के ग़रीब किसान परिवार से हैं।  इस होटल में काम करना उनका सपना है, और वो ऐसा कुछ नहीं करना चाहते थे जिससे ये सपना टूट जाए। लधानी ने कहा कि इस जवाब ने उनका दिल तोड़ दिया।

‘मैं पिता नहीं हूं, DNA टेस्ट कराइए’, मद्रास हाई कोर्ट ने शख्स की मांग ठुकराई, लगाया भारी जुर्माना

मेहमान ताज होटल से हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट

जब जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर पारितोष लधानी को इस बात का पता चली तो, उन्होनें कहा कि कर्मचारियों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी है। मैनेजर ने अपने waiter का साथ देते हुुए मेहमान को Blacklist कर दिया। मैनेजर ने कहा कि किसी को इतना हक नही कि मेरी टीम के सदस्यों के साथ इस तरीके का बर्ताव करें, मार पीट करना तो दूर की बात है। लधानी ने लिखा, “As a leader, I don’t care how wealthy you are, how influential you are, or how much you spend at our hotel.” (एक लीडर के तौर पर मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आप कितने अमीर हैं, कितने रसूख़दार हैं या हमारे होटल में कितना ख़र्च करते हैं।)

उन्होंने हर बिज़नेस मालिक और मैनेजर के लिए एक सीख भी दी: “अगर हमारे कर्मचारी अपनी इज़्ज़त के लिए आवाज़ उठाने से डरते हैं, तो उनके लिए खड़ा होना हमारी ज़िम्मेदारी है!”

हालांकि, मेहमान की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। किसी की मेहनत और इज़्ज़त का मोल पैसों से बड़ा होता है।

Location :  Agra

Published :  28 October 2026, 1:00 PM IST