हिंदी
यूपी के मुरादाबाद में सोमवार को किशोर की गोली मारने की बड़ी वारदात सामने आयी है। घटना से इलाके में अफरातफरी का माहौल है। इलाके में सनसनी मची है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मुरादाबाद में किशोर को मारी गोली
Moradabad: जनपद के थाना कटघर क्षेत्र में सोमवार को सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। मामूली बात को लेकर हमलावरों ने एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पुहंची और मामले की तहकीकात में जुट गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
वारदात थाना कटघर इलाके के बलदेवपूरी की है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान सूरज नगर निवासी शोभित ठाकुर पुत्र घनश्याम ठाकुर के रूप में हुई है जो बजरंग दल कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
हत्या की खबर सुनकर बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित लोगों की भीड़ ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3 बजे शोभित अपने साथी गौतम कश्यप के साथ बाइक से निकला। रास्ते में रोहित और आदित्य भी उनसे मिल गए और चारों बल्देव पुरी-बसंतपुरी स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचे। इसी दौरान अक्कू शर्मा, रोहित, अविनाश जोशी और जतिन उर्फ लाल वहां आ गए। बताया गया कि अक्कू ने शोभित से बाइक की चाबी मांगी।
अक्कू ने वापस लौटने पर कहा कि तू अविनाश से क्यों उलझ रहा है? इसी बात पर अक्कू और शोभित में बहस शुरू हो गई। इसी बीच अचानक अक्कू ने तमंचा निकालकर शोभित की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही शोभित मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। आरोपी चारों युवक वारदात के बाद फरार हो गए।
मृतक की फाइल फोटो
घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने थाने पर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।मौके पर भारी पुलिसबल को तैनात किया गया। पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ को शांत कराया।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
पुलिस ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एसपी सिटी रणविजये सिंह
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Beta feature
Beta feature
Beta feature