यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवक को विवाहिता से संबंध रखना महंगा पड़ गया। सोमवार रात को सनसनीखेज वारदात से इलाके में सन्नाटा पसर गया। भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव में हमलावरों ने एक युवक के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार रात को एक खौफनाक वारदात सामने आयी है। भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव में हमलावरों ने एक युवक की धारदार हथियार से हमला करने के बाद गोली मारकर निर्ममता से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए।
वारदात भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव की है। मृतक की पहचान अक्षय के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को युवक अपने खेत से घर आ रहा था। इस दौरान हमले की ताक में धारधार हथियार को लेकर बैठे हमलावरों ने युवक की धारदार हथियार से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
मामले की जांच करती पुलिस
बताया जा रहा है कि मृतक अक्षय का गांव की ही एक विवाहित महिला के साथ संबंध था। जिसका जब महिला के परिजनों को पता चला तो कुछ महीने पूर्व महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। तभी से मृतक महिला के परिजन अक्षय की हत्या करने की ताक में थे जिसके चलते मौका मिलते ही मृतक महिला के परिजनों ने अक्षय की बेरहमी से हत्या कर डाली।
घटना के बाद जहां मृतक के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मृतक युवक की फाइल फोटो
पुलिस ने बताया कि पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
मृतक के भाई ने बताया कि उनका भाई खेत से घर आ रहा था। इस दौरान पहले से ही ताक में बैठे आरोपी मनोज कुमार ,उसका लड़का युवांक और उसका भतीजा वरध ने उसके भाई की निर्ममता से हत्या कर दी। उन्होंने हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के भाई ने गांव के ही मनोज, युवांक और वरध पर हत्या का आरोप लगाया है।
एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना प्राप्त हुई। जिसमें बताया जा रहा है कि उन्हीं के परिवार के तीन लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। उनके बीच में विवाद चल आ रहा था। प्रेम प्रसंग का भी मैटर बताया जा रहा है। जिस कारण से हत्या हुई है।
Colombia Plane Crash: कोलंबिया में कैसे हुआ सेना का विमान क्रैश, 77 लोगों को ऐसे निकाला जिंदा
पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस नेअभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठन कर दी गई है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।