झांसी में किसकी खुलेगी किस्मत? 13 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, नतीजों पर नजर!

झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के कोठारी हॉल में शुरू हो गई है। 14 टेबलों पर 27 राउंड में वोटों की गिनती होगी। करीब 600 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात हैं। दस जिलों के मतों की गिनती के साथ 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 October 2026, 12:47 PM IST

Jhansi : झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। झांसी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज स्थित कोठारी हॉल में वोटों की गिनती की जा रही है। जहां 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। झांसी, इलाहाबाद और चित्रकूट मंडल के 10 जिलों के मतों की गिनती एक ही केंद्र पर हो रही है। ऐसे में सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

14 टेबलों पर होगी वोटों की गिनती

मतगणना के लिए कोठारी हॉल में कुल 14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर चार मतगणना कर्मियों की तैनाती की गई है। पूरी मतगणना प्रक्रिया को 27 राउंड में पूरा करने की योजना है। इसके लिए तीन पालियों में मतगणना संपन्न कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने की तैयारी की गई है।

Road Accident: पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर खड़े ट्रैक्टर से भिड़ा! झांसी में हादसे से मचा हड़कंप

600 पुलिसकर्मियों की तैनाती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए करीब 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं। मतगणना के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।

बंडल बनाने के बाद शुरू हुई मतगणना की प्रक्रिया

जिलाधिकारी झांसी के अनुसार, मतपत्रों के बंडल तैयार करने और अन्य शुरुआती प्रक्रियाओं में लगभग छह से आठ घंटे का समय लग सकता है। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। प्रशासन सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद मतों की गिनती कराएगा।

Location :  Jhansi

Published :  27 October 2026, 12:47 PM IST