जेल से बाहर आ सकते आजम खान और अब्दुल्ला, पूरी हुई कागजी कार्रवाई तो खुलेगा दरवाजा

आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान को दो पैन कार्ड मामलों में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। जमानतियों के सत्यापन और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर शनिवार को रामपुर जिला कारागार में रिहाई का परवाना पहुंच सकता है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 31 October 2026, 2:32 PM IST

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान की जेल से रिहाई की उम्मीद बढ़ गई है। दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रामपुर में दोनों की रिहाई से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है। माना जा रहा है कि शनिवार को किसी भी समय रिहाई का परवाना जिला कारागार पहुंच सकता है। हालांकि, दोनों की रिहाई के लिए अभी कुछ कानूनी औपचारिकताएं पूरी होनी बाकी हैं।

दो पैन कार्ड मामले में मिली जमानत, रिहाई की प्रक्रिया तेज

दरअसल, आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इसके बाद दोनों की जेल से रिहाई के लिए उनके अधिवक्ता जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कराने में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कुछ जमानतियों का सत्यापन पूरा नहीं हो पाने के कारण रिहाई के परवाने जारी नहीं हो सके थे। अब शनिवार को एक बार फिर रिहाई की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जमानतियों के सत्यापन के बाद जारी होगा रिहाई का परवाना

आजम खान और अब्दुल्ला आजम की रिहाई जमानतियों के सत्यापन और अन्य कानूनी औपचारिकताओं पर निर्भर है। यदि शनिवार को सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो जाती हैं और कोई नई कानूनी अड़चन सामने नहीं आती है, तो दोनों की रिहाई का परवाना रामपुर जिला कारागार पहुंच सकता है।

फिलहाल, अधिवक्ता रिहाई से संबंधित दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कराने में लगे हुए हैं। इसके बाद जेल प्रशासन को आधिकारिक परवाना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रामपुर जेल के बाहर फिलहाल नहीं दिखी खास हलचल

आजम खान और उनके बेटे की संभावित रिहाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन रामपुर जिला कारागार के बाहर फिलहाल कोई खास हलचल नहीं दिखाई दे रही है।

न तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ नजर आ रही है और न ही पुलिस की ओर से कोई विशेष गतिविधि दिखाई दे रही है। दूसरी ओर, दोनों के अधिवक्ता कानूनी औपचारिकताएं पूरी कराने में जुटे हैं।

फिलहाल सभी की निगाहें जमानतियों के सत्यापन और रिहाई के परवाने पर टिकी हैं। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही आजम खान और अब्दुल्ला आजम की जेल से रिहाई का रास्ता पूरी तरह साफ हो सकेगा।

Location :  Rampur

Published :  31 October 2026, 2:32 PM IST