महराजगंज में ठेकेदार संघ का चुनाव सम्पन्न, प्रभाकर उपाध्याय चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष

महराजगंज में प्रभाकर उपाध्याय को ठेकेदार संघ के चुनाव में अध्यक्ष चुना गया। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें खास खबर

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 June 2025, 3:25 PM IST

महराजगंज: उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति संघ की जिला इकाई निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग महराजगंज के ठेकेदार संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से प्रभाकर उपाध्याय को अध्यक्ष चुना गया। बता दें कि यह चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ, जिससे संगठन में एकता और समन्वय की भावना का परिचय मिलता है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस चुनाव में कुल 15 सदस्यों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जानकारी के अनुसार, चुनाव अधिकारी हृदय पांडेय और दुर्गा पांडेय की निगरानी में यह चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ।

बता दें कि संगठन में विभिन्न पदों पर कई अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को दायित्व सौंपा गया है, जिससे भविष्य में संगठन के कार्यों में गति आने की संभावना है।

नवनिर्वाचितों को दी गई शुभकामनाएं

इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

इस चुनाव में प्रमोद सिंह को महामंत्री बनाया गया है। जबकि, मनीष सिंह, राकेश गुप्ता और अभय सिंह को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संगठन मंत्री के पद पर आशुतोष मिश्रा का चुनाव किया गया है। संगठन की आर्थिक और मीडिया गतिविधियों की ज़िम्मेदारी सिद्धार्थ पाण्डेय कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी के रूप में दी गई है।

नवनिर्वाचितों पदाधिकारियों दीं शुभकामनाएं

वहीं इसके अलावा रिंकू सिंह, प्रदीप नायक, हरकेश कसौधन, विजय पांडे और राजन पाठक को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन की मार्गदर्शक भूमिका निभाने के लिए संरक्षक मंडल में संजय सिंह, सुनील राय, हरनंदन उपाध्याय और महबूब आलम को शामिल किया गया है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्व की शुभकामनाएं दी गईं। बता दें कि इस चुनाव में कुल 15 सदस्यों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

क्या बोले नवनिर्वाचित अध्यक्ष ?

इस दौरान, नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभाकर उपाध्याय ने कहा कि वे सभी सदस्यों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और ठेकेदारों के हित में संगठन को मजबूती से खड़ा करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय समन्वय से सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें- महराजगंज में पूरी होने जा रही वर्षों पुरानी मांग, ब्लॉक प्रमुख संग सदर विधायक ने किया भूमि पूजन

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 22 June 2025, 3:25 PM IST